कांगड़ा पेंशनर संघ खंड रैत के सदस्यों ने पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश में किया विलय

--Advertisement--

Image

शाहपुर – कोहली

हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन व कांगड़ा पेंशनर् संघ की बैठक बैठक शनिवार को सयुक्त रूप से शाहपुर में हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला कांगड़ा अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में सपन्न हुई।

बैठक में सर्व सहमति से कांगड़ा पेंशनर संघ खंड रैत के सदस्यों ने पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश में विलय किया। इस निर्णय के लिए सभी उपस्थित सदस्यों ने हाथ खड़ा कर अपना समर्थन व्यक्त किया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला कांगड़ा प्रधान एवं प्रदेश कार्यकारणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने इसके लिए उनका धन्यवाद किया ।

जानकारी देते हुए महासचिव चंडीदत्त शर्मा ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि आज के बाद सदस्यता अभियान हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के नाम से किया जाएगा। बैठक में जगदीश गुप्ता को शाहपुर इकाई का मुख्य सलाहकार चुना गया।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान रैत खंड इकाई शाहपुर के प्रधान सेठ राम, महासचिव चंडीदत्त शर्मा, अतिरिक्त महासचिव राधेकृष्ण, प्रधान रैत खंड राधे श्याम, प्रेम शर्मा, जगदीश गुप्ता, सतीश गुप्ता, राम आदर्श शर्मा, राजेश राणा, जोगिंद्र, मूलराज, ध्रुव बलोरिया आदि मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...