कांगड़ा की साक्षी शर्मा को मिला सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 4.6 लाख का वार्षिक प्रस्ताव

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की छात्र रही साक्षी शर्मा को सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड नोएडा बहुराष्ट्रीय कम्पनी ने लगभग 4.6लाख वार्षिक पैकेज का प्रस्ताव रखा है। इस साल के सबसे बड़े प्लेसमेंट पैकेज का हिस्सा बनकर साक्षी शर्मा ने राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा का नाम रोशन किया है।

प्रधानाचार्य सजीव कुमार गौतम ने इस छात्रा को शुभकामनाएं दी ।उन्होंने बताया कि संस्थान के दो छात्र
अर्शित शर्मा व  साहिल गुप्ता भी इस कंपनी द्वारा चयनित किए जा चुके हैं।

प्रधानाचार्य ने इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आगामी समय में कई सारी बहुराष्ट्रीय कपनियों को संस्थान में आने का न्यौता दिया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों का नौकरी के लिए चयन संभव हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...