काँगड़ा: तोकी में मंदिर और चार दुकानों से हजारों की चोरी

--Advertisement--

Image

इंदौरा – शम्मी धीमान

जिले में चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। आए दिन जिले के किसी न किसी इलाके में चोर वारदात को अंजाम देकर दहशत फैला रहे हैं।

ताजा मामले में पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत पंचायत तोकी में सोमवार देर रात चोरों ने एक मंदिर सहित चार दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

चोरी करने के लिए जो दो व्यक्ति आए थे, जो दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। हालांकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभी तक चोरों की पहचान नहीं हो सकी है।

स्थानीय दुकानदार विक्की ने बताया कि उनकी दुकान से शातिर 11,000 रुपये की नकदी उड़ा ले गए हैं। इस बारे में ग्राम पंचायत तोकी के उपप्रधान रणजीत पठानिया ने बताया कि देर रात चोरों ने लगभग 4 दुकानों और मंदिर में चोरी की है।

इसमें शातिर लगभग 25 से 30 हजार के बीच नकदी और अन्य कीमती वस्तुएं ले उड़े हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ना चिंताजनक है।

एसएचओ डमटाल कल्याण सिंह ने बताया कि देर रात हुई चोरियों की शिकायत आई थी। इस पर एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही इन चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...