कल होंगे मैकेनिक और सिक्योरिटी गार्ड के साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव कैहडरू में स्थित ओम् नमः शिवाय ऑटोमोबाइल्स में मैकेनिक के दो और सिक्योरिटी गार्ड के चार पद भरे जाएंगे।

इन पदों के लिए 4 जून को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में सुबह साढे दस बजे से दोपहर दो बजे तक साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं या बारहवीं पास और मोटर मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। उनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

मोटर मैकेनिक के पदों के लिए अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को बारह हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 86288-10033 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...