कल दृष्टि पत्र जारी करेगी भाजपा

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए अपना दृष्टि पत्र 4 नवंबर को जारी करेगी। शिमला के होटल पीटरहॉफ में इसके लिए कार्यक्रम रखा गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना समेत अन्य नेता भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।

पार्टी ने इस बात दृष्टि पत्र बनाने के लिए राज्यसभा सांसद डा. सिकंदर कुमार की अध्यक्षता में कमेटी बनाई थी और इस कमेटी ने लोगों से भी सुझाव लिए हैं।

नई बात यह है कि हिमाचल भाजपा इस बार ओल्ड पेंशन के मसले को भी अपने दृष्टि पत्र में ले सकती है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर संकेत दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व हिमाचल प्रभारी मंगल पांडे ने भी चुनावी जनसभाओं में इस मसले को हल करने का वादा किया है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बार-बार कह रहे हैं कि ओल्ड पेंशन को लेकर वह केंद्र सरकार के सहयोग से ही फैसला लेंगे। वर्तमान परिस्थितियों में जब कांग्रेस ने अपनी 10 गारंटियों में से पहली गारंटी ओल्ड पेंशन की रखी है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिमाचल में दो दिन लगाकर बुधवार को वापस लौटे हैं। वह सात नवंबर को दोबारा आएंगे, लेकिन मंगलवार को शिमला संसदीय क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक के दौरान हिमाचल के चुनावी मुद्दों पर अमित शाह ने फीडबैक लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी अकेले में बैठक की है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...