करोड़ों की टैक्स चोरी के मामले में कालाअंब में डीजीजीआई की रेड, पूरी फैक्टरी सील

--Advertisement--

लैड उद्योग पर कार्रवाई, पार्टनर के दिल्ली स्थित घर पर भी दबिश, छापेमारी के दौरान पूरी फैक्टरी सील, कर्मियों के मोबाइल कब्जे में लिए

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

प्रदेश के नामी औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित एक लैड उद्योग पर टैक्स चोरी के मामले में डायरेक्टेड जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) ने गुरुवार को रेड की। जानकारी के अनुसार पांच सदस्यों की डीजीजीआई टीम के सदस्यों ने फैक्टरी में छापेमारी की है। मामला करोड़ों रुपए की टैक्स चौरी का बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक इंटेलिजेंस टीम का एक दल दिल्ली स्थित फैक्टरी के एक पार्टनर के घर पर भी दबिश देने पहुंचा था। इंटेलिजेंस टीम द्वारा फैक्टरी में छापेमारी करते हुए पूरी फैक्टरी को सील कर दिया गया। यह कार्यवाही दिन भर चली।

यही नहीं, फैक्टरी में मौजूद तमाम कर्मचारियों के मोबाइल आदि कब्जे में लेकर रिकार्ड खंगाला गया। जानकारी तो यह भी है कि इस लैड उद्योग पर करीब तीन महीने पहले और उससे पहले भी सेंट्रल एक्साइज के द्वारा रेड की जा चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक बीते दिनों भी संबंधित उद्योग से अनियमिताओं को लेकर भारी जुर्माना वसूला गया था। जिस फर्म से कच्चा माल लिया जाता था, फैक्टरी के द्वारा उसे तैयार कर बाकायदा जीएसटी का भुगतान कर माल आगे बेचा जाता था। सूत्रों की मानें तो डीजीजीआई को इनपुट मिला था कि फर्जी फर्म दिखाकर भारी भरकम टैक्स चोरी की जा रही है।

फैक्टरी पार्टनर विक्रम के बोल

उधर, फैक्टरी के पार्टनर विक्रम का कहना है कि उन्हें डीजीजीआई के द्वारा जानबूझकर प्रताडि़त किया जा रहा है। उनके द्वारा जो भी कच्चा माल लिया गया था, उसका बाकायदा जीएसटी भुगतान किया गया है। उनके द्वारा किसी भी तरह का कोई भी टैक्स चोरी नहीं किया गया है। उनका टैक्स संबंधित तमाम रिकार्ड पूरी तरह से सही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...