करसोग खण्ड के जयप्रकाश दिल्ली में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में लेंगे भाग

--Advertisement--

करसोग खण्ड के जयप्रकाश दिल्ली में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में लेंगे भाग

मंडी/करसोग अजय सूर्या 

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत मंडी जिला के गाँव गाँव से एकत्र की गयी पवित्र मिट्टी से भरे अमृत कलशो को 28 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली ले जाया जाएगा।

राजधानी दिल्ली में 31अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश भर के युवाओं को पंच प्रण की शपथ तथा संबोधित करेंगे।

नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी भारती मोगरा ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में जिला मंडी के 22 युवा भाग लेंगे।

सभी युवा अपने अपने ब्लॉक से मिट्टी के कलशों को लेकर पहले शिमला जाएंगे,और वहां से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला जी युवाओं को हरी झंडी दिखा कर दिल्ली रवाना करेंगे।

अमृत कलशों की मिट्टी से कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका तथा अमृत महोत्सव स्मारक का निर्माण किया जाएगा।

जयप्रकाश ने बताया कर्तव्य पथ नई दिल्ली में अमृत कलश यात्रा और अमृत महोत्सव के समापन समारोह में करसोग ब्लॉक के गाँव गाँव से एकत्र की गयी मिट्टी को नई दिल्ली ले जाने का सौभग्य प्राप्त हुआ हैं।

यह मेरे लिए अविस्मरणीय क्षण है, यह मेरे लिए एक नया अनुभव होगा। इसके लिए मैं प्रशासन का, करसोग खण्ड के लोगों का और नेहरू युवा केंद्र का स्वयंसेवी होने पर स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

EWS के फर्जी सर्टिफिकेट से हथिया ली टीजीटी मेडिकल की नौकरी, हिमाचल विजिलेंस के रडार पर 4 आरोपित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी हासिल करने के...

हिमकेयर का पैसा दो दिन में भुगतान करने के आदेश, विशेष सचिव स्वास्थ्य हाईकोर्ट में हुए पेश

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी...

हिमाचल: करुणामूलक रोजगार के बंद मामलों को मिला दूसरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार की उम्मीद...

चार माह से मानदेय का इंतजार, आर्थिक संकट में कोटी के जल रक्षक; सरकार से जल्द भुगतान की मांग

हिमख़बर डेस्क  जल शक्ति विभाग के उपमंडल कोटी के अंतर्गत...