कमीशन की तैयारी कर रही युवती ने उठाया ये खौफनाक कदम, परिजनों के उड़े होश

--Advertisement--

कमीशन की तैयारी कर रही युवती ने उठाया ये खौफनाक कदम, परिजनों के उड़े होश

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

झंडूता थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सेरड़ की एक युवती द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार को वे गेहूं की कटाई के लिए खेतों में चले गए थे और जब वापस आए तो देखा कि उनकी बेटी का कमरा बंद था। जब उन्होंने खिड़की से देखा तो पाया कि उनकी बेटी ने पंखे से फंदा पर लटकी हुई थी।

ये देखकर उनके होश उड़ गए। उनके चिल्लाने पर आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हुए। उन्होंने ग्राम पंचायत प्रधान प्यार सिंह व उपप्रधान सुनील को इसकी सूचना दी और पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को कब्जे में लिया।

पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट व अन्य कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। मृतका की पहचान शालिनी शर्मा (23) पुत्री रमेश चंद के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शालिनी कमीशन की तैयारी कर रही थी और अक्सर सुबह लेट उठती थी।

डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान के बोल

मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...