कनैड में ट्रक की चपेट में आई स्कूटी, स्कूटी सवार की मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

एनएच-21 चंडीगढ़-मनाली पर कनैड में एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी चालक की मौके पर मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुंदरनगर – डॉली चौहान

सुंदरनगर उपमंडल के एनएच-21 चंडीगढ़-मनाली पर कनैड में एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी चालक की मौके पर मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जीवन लाल पुत्र करमचंद निवासी नौलखा तहसील सुंदरनगर ने बताया कि गत रात करीब साढ़े 9 बजे एक ट्रक (पीबी 12एम-9801) के चालक की लापरवाही से ट्रक के पीछे चल रही स्कूटी (एचपी 31ए-8491) को टक्कर लग गई, जिस कारण स्कूटी चालक योगेश कुमार पुत्र खूब राम निवासी बैहली धनोटू की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपकर कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।  मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...