कंपकंपाती ठंड के लिए तैयार हो जाएं, कल से हिमाचल में 2 दिन बारिश-बर्फबारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल अब कंपकंपाती ठंड के लिए तैयार हो जाए, क्योंकि कल से दो दिन तक बारिश और बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को कांगड़ा, चंबा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिलों में गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है तथा पांच नवंबर को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन में तेज़ हवाओं और बारिश की चेतावनी भी जारी की है।

विभाग ने कहा कि इस दौरान लाहुल-स्पीति, चंबा, किन्नौर और कांगड़ा की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। इससे ठंड बढऩे और तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। विभाग ने बताया कि बारिश और बर्फबारी से पहले राज्य के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई है। मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाये रहने से ठंड और बढऩे की संभावना है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नदी में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत; 3 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हिमाचल में एक दर्दनाक हादसे में पिकअप वाहन नदी...