कंडवाल में फोरलेन निर्माण में लगी कम्पनी को सड़क लेवलिंग के दौरान मिला मोर्टार, पुलिस ने लिया कब्जे में

--Advertisement--

कंडवाल में फोरलेन निर्माण में लगी कम्पनी को सड़क लेवलिंग के दौरान मिला मोर्टार, पुलिस ने लिया कब्जे में

नूरपुर – सवर्ण राणा

पुलिस थाना नूरपुर की पुलिस चोंकी कंडवाल के तहत निमार्णाधीन राजमार्ग के कार्य में लगी कंपनी के कर्मचारियों को नागनी के समीप सड़क लेवलिंग के दौरान एक मोर्टार बम मिला जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस चोंकी कंडवाल को दी।

एएसआई संजय शर्मा ने अपनी टीम को साथ लेकर मौका पर जाकर देखा और पाया कि एक मोर्टार बम पड़ा हुआ था।उन्होंने एएसपी मदन कांत तथा एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह को सूचना दी और मौका पर मोर्टार के इर्द गिर्द मिट्टी की बोरियां भर कर लगा दी जिससे कोई अप्रिय घटना न घटे।

एएसपी मदन कांत तथा एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह, डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा, एस एच ओ सुरिंदर धीमान ने मौके का जायजा लिया । मौका पर विस्तृत जानकारी देते हुए एएसपी मदन कांत तथा एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह ने बताया कि ममून आर्मी यूनिट वालों के साथ बात हो गई है ।

उन्होंने बताया की उनकी टीम बाहर गई हुई है और वह कल आकर मोर्टार बम की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि मोर्टार के इर्द गिर्द पुलिस का पहरा लगा दिया गया है और कड़ी नजर रखी जा रही है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...