कंगना रनौत के व्यान पर कान पकड़ कर देश के लोगो से माफ़ी मांगे मोदी – एन के पंडित

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस के तेज तर्रार ब्रांड फायर प्रवक्ता एन के पंडित ने मण्डी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बड़बोली मण्डी कि सांसद कंगना रनौत पर किसानों के खिलाफ दिए गए व्यान पर देश के प्रधानमन्त्री मोदी दोनों कान पकड़कर देश के लोगों से तुरंत माफ़ी मांगे! मण्डी कि बीजेपी सांसद अपना मानसिक संतुलन खो चुकी है और कंगना रनौत तुरंत बिना किसी देरी किये डॉक्टरी इलाज करवाएं !

मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस के प्रवक्ता एन के पंडित ने मण्डी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि निजी व्यान बताकर बीजेपी पल्ला नहीं झाड़ सकती ! उन्होंने कहा कि मण्डी की सांसद कंगना रनौत ने जो किसानों के खिलाफ अनाप सनाप जो व्यान दिया है उस से मण्डी की जनता की बहुत बेइज्जती हुई है !

मण्डी की तमाम जनता किसानो से माफ़ी मांगती है क्योंकि कंगना रनौत का व्यान जो तर्क संगत नहीं है उसको बिलकुल भी जायज नहीं ठहराया जा सकता ! एन के पंडित ने हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर से इस व्यान पर मुँह खोलने की माँग करते हुए कहा कि जय राम ठाकुर भी इस मुद्दे पर अपना व्यान दर्ज कराकर कंगना रनौत के इस व्यान का विरोध करें !

मण्डी कि बड़बोली सांसद कंगना रनौत को बीजेपी अपनी पार्टी से भी बाहर का रास्ता दिखाया जाये ! बीजेपी अपने विधायक चुराह हंस राज को भी पार्टी से बाहर करें क्योंकि उसने भी एक लड़की को चैट डिलीट करने का दबाब बनाया है!

एन के पंडित ने बीजेपी नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मण्डी कि अपनी बड़बोली सांसद कंगना रनौत और चुराह के बीजेपी विधायक हंस राज को तुरंत पार्टी से बाहर करने कि सलाह दी है !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...