औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में सुलगा उद्योग, 60 लाख राख

--Advertisement--

काठा में सोलर सैल निर्माता कंपनी में अचानक भडक़ी लपटों ने बरपाया कहर, तीसरे फ्लोर पर जला स्टोर

सोलन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत काठा स्थित सोलर सैल निर्माता उद्योग में आग से 60 लाख की संपत्ति जलकर स्वाह हो गई। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और करीब पांच करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को बचाया। अग्निकांड की इस घटना से सोलर सैल का तैयार व कच्चा माल सहित मशीनरी व संयंत्र को नुकसान पहुंचा है। उद्योग के पास फायर एनओसी थी या नहीं प्रशासन इसकी पड़ताल कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह पांच बजे काठा स्थित सोलर सैल निर्माता कंपनी के यूनिट-1 में अचानक आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। उद्योग कर्मी रामलाल ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाडिय़ों मौके पर रवाना हुई और कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया।

उद्योग के दूसरे व तीसरे फ्लोर में आग लगी थी, जिस पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। अग्निकांड से तीसरे फ्लोर पर बने स्टोर में रखा सोलर सैल का तैयार व कच्चा माल पूरी तरह से जल गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है आगामी जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है की उद्योग में नई मशीनरी लगाने का कार्य किया जा रहा था, इसलिए कोई कामगार उस फ्लोर पर नही था, जिस कारण कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल अधिकारी बद्दी हेमराज ने बताया कि मंगलवार सुबह उद्योग में आग की सूचना मिली थी , जिसके बाद तीन फायर टेेंडर के जरिए तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बेकाबू आग पर काबू पाया। प्रारंभिक आंकलन के अनुसार अग्निकांड से 60 लाख का नुकसान हुआ है और पांच करोड़ की संपत्ति को बचाया है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...