ऑनलाइन ठगी के मामले में दो युवकों को किया गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

झंडूता थाना के अंतर्गत ऑनलाइन ठगी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने झंडूता के एक व्यक्ति को नौकरी देने के झांसे में उसके खाते से 1 लाख 92 हजार की राशि निकाल ली थी।

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने ऑनलाइन साइट बनाकर लक्की लाल को फार्मास्यूटिकल कंपनी में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। वहीं, उन्होंने लक्की को कहा कि नौकरी के लिए एक फॉर्म भरा जाएगा, जिसके लिए उसे अपने अकाउंट से 10 रुपये देने होंगे, वहीं उसके बाद लकी के फोन में एक ओटीपी आया। उसके बाद लक्की ने ओटीपी उनको दे दिया।

वहीं उसके तुरंत बाद लकी के खाते से 1 लाख 92 हजार रुपये निकाल लिए गए। लक्की ने उसके बाद ऑनलाइन ठगी को लेकर मामला दर्ज करवाया।

डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों की पहचान रंजीत सिंह (23) गली नंबर 56 मकान 386/56 अंबिका एनक्लेव निहाल विहार फेस 2 नागलोई पश्चिम दिल्ली व इरफान(27) 1/25 निहाल विहार नागलोई पश्चिमी दिल्ली के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...