
बिलासपुर – सुभाष चंदेल
एक माह से ज्यादा समय से एसीसी सीमेंट फैक्ट्री प्लांट के बंद करने से हजारों ट्रक ऑपरेटर के साथ व्यवसाय से जुड़े हुए परिवारों की मालिया हालत खस्ता होती जा रही है। यह बात पत्रकारों को संबोधित करते हुए बीडीटीएस के पूर्व चेयरमैन पवन कौशल व अन्य ट्रक ऑपरेटर ने कहीं।
इन्होंने इस मसले पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से गुहार लगाई है की ऑपरेटरों के इस संकट घड़ी में प्रदेश सरकार प्राथमिकता से इस मसले को सुलझाएं। उन्होंने कहा राष्ट्रीय भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व संसदीय हमीरपुर सांसद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ-साथ समस्त जिला के राजनीतिक दल और जिला विधायक भी ऑपरेटर व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों के हित को देखते हुए शीघ्र मसले को सुलझा कर राहत पहुंचाए।
इस मौके पर इन्होंने कहा वर्तमान कार्यकारिणी के साथ हर एक ऑपरेटर व पूर्व कार्यकारिणी सदस्य इस मसले पर एकजुट है। एसीसी प्रबंधन ऑपरेटरों पर जानबूझकर प्रेशर क्रिएट कर रहे हैं ताकि कम माल भाड़े पर सीमेंट का ढुलान कर सकें।
उन्होंने कहा की वर्तमान में जो भी किराया सीमेंट ढुलान का एससीसी प्रबंधन से सभा ऑपरेटरों को दिलवा रही है, यह माल भाड़ा किराया प्रदेश सरकार द्वारा तय किए गए मापदंड के अनुसार ही मिल रहा है।
अगर समय पर यह मसला हल नहीं हुआ तो ऑपरेटरों को गाड़ियों के बैंक ऋण व इंश्योरेंस , टैक्स ड्राइवरों की सैलरी इत्यादि देना मुश्किल हो जाएगी। ऑपरेटरों के साथ-साथ अन्य व्यवसाय से जुड़े हुए कई परिवार बेरोजगार हो जाएंगे। एसीसी प्रबंधन भी ऑपरेटरों की समस्या को समझते हुए शीघ्र इस मामले पर फैसला कर राहत पहुंचाएं।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर नैन सिंह ठाकुर, कर्मचंद शर्मा, राकेश शर्मा, हैप्पी कौशल, विकास वात्स्यायन विकी, लाला ओंकार चंद, यशपाल शर्मा, रामकुमार शर्मा, लाला विशेषर दास, लाला रतन चंद वात्स्यायन, मदनलाल, सुरजीत कुमार, राजेंद्र धीमान, नरेश, करतार सिंह ,रणजीत सिंह, सरवन कुमार, देवराज, सोहन लाल शर्मा, नंदलाल, राकेश कुमार, कमल कुमार, लाला प्यारेलाल, निखिल कालिया, लेख राम इत्यादि अन्य ऑपरेटरों ने सरकार से मांग की है कि शीघ्र इस मसले को सुलझाएं ताकि ऑपरेटरों पर आर्थिक संकट से छुटकारा दिलाया जा सके।
