एसपी खुशाल शर्मा बोले- साइबर क्राइम रोकने के लिए नूरपुर व पालमपुर मैं स्थापित हो रहे साइबर सेल

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जसवाल

एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा ने जिला के सीमांत क्षेत्र के पुलिस स्टेशन डमटाल व नूरपुर और पुलिस चौंकी ढांगूपीर व कंडवाल का दौरा करने के बाद पुलिस स्टेशन नूरपुर में पत्रकारों के बातचीत करते हुए कहा कि जिला में साइबर क्राइम को रोकने के लिए नूरपुर व पालमपुर में साइबर सेल स्थापित किए जा रहे है।

यह सेल साइबर क्राइम से सबंधित मामलों को हैंडल व छानबीन करने के लिए आधुनिक तकनीक से लैस होंगे। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस प्रशासन ने पुलिस कर्मियों के लिए स्कील डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम शूरू किया है।

जिसमे पुलिस जांच अधिकारी की जांच करने की क्षमता का विकास किया जाएगा और इस प्रोग्राम के तहत विशेषज्ञों द्वारा पुलिस कर्मियों को जिला मुख्यालय में माह में दो बार इंडोर ट्रेनिंग दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के रहन-सहन को बेहतर बनाने के लिए “आरक्षी आदर्श आवास योजना” शुरू की गई है जिसमे पुलिस बैरक (Barracks) की दशा सुधारी जाएगी।

उन्होंने कहा कि उन्होंने जिला कांगड़ा में एसपी का कार्यभार संभालने के उपरांत जिला की पहली पुलिस क्राइम मीटिंग में पुलिस अधिकारियों को जिला के अंतरराज्यीय बॉर्डर व अपराध संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करने के निर्देश दिए है ताकि वहां सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा सके और अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...