एनएचएम कर्मियों ने स्वास्थ्य सचिव पर लगाए घर में काम करवाने के आरोप

--Advertisement--

एनएचएम कर्मचारी मीना ने बताया कि 13 जून को ऑर्डर कर उन्हें सचिव के घर पर काम करने को कहा गया। लेकिन सुबह आठ से शाम आठ बजे तक ड्यूटी सचिव के घर पर देने में दिक्कत पेश आ रही है।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तीन आउटसोर्स कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन कर्मचारियों का आरोप है कि स्वास्थ्य सचिव ने 13 जून को आदेश कर उन्हें घर पर काम के लिए रख दिया। उनसे घर पर बर्तन साफ करने और कपड़े धोने जैसे काम करवाए।

तीनों कर्मचारियों ने जब घर पर काम करने से इनकार किया तो नौकरी से निकाल दिया गया। ये तीनों कर्मचारी प्रदेश सचिवालय पहुंचे और यहां मीडिया के सामने अपनी आप बीती सुनाई।

एनएचएम कर्मचारी मीना ने बताया कि 13 जून को ऑर्डर कर उन्हें सचिव के घर पर काम करने को कहा गया। लेकिन सुबह आठ से शाम आठ बजे तक ड्यूटी सचिव के घर पर देने में दिक्कत पेश आ रही है। एनएचएम की गाइडलाइन के अनुसार कार्यालय में सेवाएं ली जाएं।

वहीं, अनिल ने कहा कि सचिव के घर पर काम करने के लिए इनकार कर दिया है। नई नौकरी देखने के लिए बोल दिया गया है। सोहन लाल ने बताया कि तीन साल से सचिवालय में काम कर रहा हूं। अब ड्यूटी सचिव के घर पर लगाई है।

स्वास्थ्य सचिव एम सुधा के बोल

उधर, स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने कहा कि यह आरोप बिलकुल झूठे हैं। मैं घर में अकेली रहती हूं। घर में काम करने के लिए महिला रखी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा जिले में संचालित...

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी को लेकर रोहतक से शिमला पहुंची पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती...

मंडी : सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टैंकर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते...