एचपीयू के प्रति कुलपति ज्योति प्रकाश ने दिया इस्तीफा

--Advertisement--

रविवार को ही ज्योति प्रकाश ने पद से इस्तीफा दे दिया था। सोमवार को उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश ने सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देकर काम करने में असमर्थता व्यक्त की है। सत्ता परिवर्तन के तीन माह बाद अब हिमाचल विश्वविद्यालय में प्रशासनिक फेरबदल होने लगा है।

बीते दिन कार्यकारिणी परिषद में शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा को प्रदेश सरकार का नॉमिनी सदस्य नियुक्त किया है। प्रति कुलपति का पद खाली होने पर इस पद पर भी जल्द नई नियुक्ति हो सकती है। हालांकि रविवार को ही ज्योति प्रकाश ने पद से इस्तीफा दे दिया था। सोमवार को उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा।

विवि में प्रति कुलपति जैसे अहम पद के खाली होने पर अब कांग्रेस सरकार अपनी विचारधारा से संबंधित किसी वरिष्ठ शिक्षक को इस पद पर बैठाने का प्रयास करेगी। जल्द ही सरकार की सहमति से राजभवन से इस पद पर नियुक्ति हो सकती है।

प्रो. ज्योति प्रकाश को पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में 22 अप्रैल को राज्यपाल ने तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए तैनाती की थी। प्रो. ज्योति ने विवि में स्थायी कुलपति न होने पर अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...