एचआरटीसी: पीस मील वर्कर लाए जाएंगे अनुबंध पर, फैसला 26 को

--Advertisement--

Image

परिवहन निगम संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों के वितीय लाभ देने की हामी भरी है। नाइट ओवरटाइम का पैसा 22 तारीख तक मिल जाएगा।

शिमला- जसपाल ठाकुर 

एचआरटीसी कर्मचारियों को 22 नवंबर को 3 महीने का ओवरटाइम, चिकित्सा बिलों की अदायगी व अन्य वितीय लाभ देने के लिए सरकार से 100 करोड़ की ग्रांट मांगेगा। परिवहन निगम संयुक्त समन्वय समिति के पदाधिकारियों की मंगलवार को निगम प्रबंधन के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में 26 तारीख तक पीस मील वर्करों को अनुबंध पर लाए जाने पर भी प्रबंधन ने हामी भरी है।

समिति के सचिव खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों के वितीय लाभ देने की हामी भरी है। नाइट ओवरटाइम का पैसा 22 तारीख तक मिल जाएगा। महीने की पहली तारीख को तनख्वाह दिए जाने पर भी सहमति बनी है।

बैठक में जेसीसी अध्यक्ष प्यार सिंह, उपाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर, सचिव खमेंद्र गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी संजय प्रवाल, जगदीश ठाकुर, पूर्ण चंद, समर चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।

हिमाचल में 2700 रूटों पर परिवहन सेवाएं शुरू

परिवहन निगम ने हिमाचल के 2700 रूटों पर परिवहन सेवाएं शुरू कर दी हैं। प्रदेश और बाहरी राज्यों में सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ बसें चलाए जाने से निगम की प्रतिदिन आय डेढ़ करोड़ से ऊपर हो गई है। लोगों की डिमांड के अनुसार रूटों को खोला जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...