एक माह के भीतर होगा एचआरटीसी कर्मचारियों व पेंशनधारकों के लंबित चिकित्सा बिलों का निपटारा

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट 

 

प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में सुधार कार्यों के लिए नियमित बजट के अलावा 259 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की है, यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम की कार्य प्रणाली की समीक्षा के दौरान कही।

 

जय राम ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशन धारकों के छह करोड़ रुपये के लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का निपटारा एक माह के भीतर कर दिया जाएगा।

 

 

उन्होंने एचआरटीसी के अधिकारियों को निगम के कर्मचारियों और पेंशन धारकों के सभी लंबित भत्तों का निपटारा चरणबद्ध रूप से करने के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, निगम को प्रदान की जाने वाली मासिक सरकारी सहायता में पर्याप्त वृद्धि करेगी ताकि यह अपना खर्च वहन कर सके।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, निगम को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

 

जय राम ठाकुर ने कोविड महामारी के दौरान देश के विभिन्न भागों में फंसे प्रदेशवासियों की सहायता के लिए निगम की भूमिका की सराहना की।

 

उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान हिमाचली विद्यार्थियों और अन्य व्यक्तियों की घर वापसी के लिए 4618 बसों और ई-टैक्सी की सेवाएं ली गई।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में प्रभावी कोविड प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारियों द्वारा मांगी गई बसों के लिए एचआरटीसी को 13 करोड़ रुपये प्रदान किए गए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि एचआरटीसी ने यात्रियों की सुविधा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2019-20 के दौरान 50 इलैक्ट्रिक वैन के अतिरिक्त 50 इलैक्ट्रिक बसों की खरीद की। इन बसों और टैक्सियों के माध्यम से लोगों को सुविधाजनक और प्रदूषणमुक्त सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

 

उन्होंने कहा कि निगम की सुचारू कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न श्रेणियों के 890 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है।

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान तकनीकी बहुद्देश्यीय सहायक के 1090 और चालक, परिचालक व अन्य स्टाफ के 590 पद भरे गए हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि 200 नई बसों की खरीद कर मौजूद पुरानी बसों को बदला जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बस अड्डों और कार्यशालाओं में सुधार करने और उन्नयन के लिए एचआरटीसी को 10.50 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को निगम के कर्मचारियों द्वारा 32,25,850 रुपये तथा एचआरटीसी पेंशन धारकों द्वारा 17,66,824 रुपये के चैक मुख्यमंत्री कोविड-19 फंड के लिए भेंट किए गए।

 

परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनको भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को निर्धारित समय अवधि में क्रियान्वित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...