एक जगह डटे पुलिस कर्मियों के होंगे तबादले, तैयार की गई सूचियां; CM सुक्‍खू के हस्‍ताक्षर का इंतजार

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश सरकार ने पांच साल से एक स्थान पर डटे पुलिस कर्मचारियों के तबादलों की तैयारी कर ली है। ऐसे पुलिस जवानों व निचले स्तर के अधिकारियों की सूची तैयार कर ली है जो पूर्व भाजपा सरकार से लेकर अब तक एक जगह नियुक्त हैं।

अब इन्हें विजिलेंस व सीआइडी में जगह नहीं दी जाएगी। पहले सरकार बदलने पर पुलिस जवान विजिलेंस और सीआइडी में जुगाड़ भिड़ाकर तैनाती पाते रहे हैं।

इस बार तबादला आदेश में पांच साल वालों को जिलों में भेजा जाएगा। पुलिस मुख्यालय में पुलिस बलों की सूचियां तैयार हो चुकी है। अब ये सूचियां मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएंगी।

ऐसी जानकारी है कि पिछली सरकार के समय के पुलिस जवान और अधिकारी आज तक मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात है।

ये पुलिस अधिकारी पुलिस मुख्यालय को खटक रहे हैं और तय माना जा रहा है कि सीआइडी के आला अधिकारी तबादलों से जुड़ी सूचियां मुख्यमंत्री के सामने रख सकते हैं।

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद पुलिस फेरबदल के लिए सूचियां मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई थी। लेकिन तीन माह पहले मुख्यमंत्री कार्यालय ने पुलिस तबादलों से संबंधित प्रस्ताव वापस भेज दिया था।

पुलिस के भीतर भी पिछली सरकार के समय में सचिवालय सहित अन्य स्थानों पर सेवाएं देते रहे पुलिस अधिकारियों को बदले जाने का भारी दबाव है।

पहली बार ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि एक सरकार के साथ काम करने वाले पुलिस जवानों और अधिकारियों को विजिलेंस में शरण नहीं लेने दी जाएगी।

इसी तरह से सत्तारूढ़ दल की सरकार की ओर से उत्पीड़न को रोकने के लिए पुलिस अधिकारी सीआइडी में तबादला करवा लेते थे। लेकिन इस बार इस तरह की तिकड़म नहीं चल पाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि शीघ्र ही पुलिस तबादलों की सूचियां जारी होंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...