एक किलो 238 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने हिरासत में लिया युवक

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

जिला कुल्लू पुलिस ने लगातार चरस तस्करी पर शिकंजा कसा है। इसी के तहत पुलिस की एसआईयू टीम ने वीरवार देर रात को रायसन, डोभी, फोजल व नेरी में एक युवक से एक किलो 238 ग्राम चरस बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर ली है। युवक की पहचान 26 वर्षीय केहर सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी गांव गालंग डाकघर फोजल व जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस की एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि डोभी, फोजल व नेरी में चरस की बड़ी तस्करी हो रही है। इसी आधार पर पुलिस ने उस मार्ग पर गश्त लगा रखी थी। इसी दौरान नेरी की ओर से एक युवक पैदल आ रहा था, पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और वापिस मुड गया। इस पर पुलिस को शक हुआ और युवक को पिछा किया। कुछ देर बाद पुलिस ने युवक को पकड़ा और उसके हाथ में कैरी बैग की तलाशी ली तो उसमें एक किलो 238 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है। उधर मामले की पुष्टि करते पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि चरस कहां से लाई और कहां ले जाने की योजना थी। इसकी पूछताछ की जाएगी। चरस तस्कर को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस इस मामले में हर पहलू की जांच करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...