एक कमरे में सोया रहा परिवार, दूसरे कमरे से लाखों के गहने ले उड़े चोर

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगु

पुलिस थाना ज्वाली के तहत आती ग्राम पंचायत जखाड़ा में एक घर से चोर लाखों रुपये के गहने ले उड़े हैं। परिवार को इस चोरी की वारदात का पता सोमवार सुबह चला। इस संदर्भ में पीड़ित परिवार ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिकायत में पीड़ित परिवार की मुखिया मस्या देवी ने बताया कि रविवार रात को वह अपने घर में सोई हुई थी। इसी दौरान दूसरे कमरे में रखे उसके और उसकी बहुओं के सोने के गहने चाेरी हो गए।

उन्होंने बताया कि चोरी हुए इन गहनों की कीमत 12 से 15 लाख रुपये हैं। इन गहनों के अलावा चोर चांदी के गहने और घर में रखी करीब 14-15 हजार रुपये की नकदी को भी ले उड़े हैं। बताया जा रहा है कि चोर दूसरे कमरे की ग्रिल को तोड़ कर कमरे में घुसे थे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस थाना प्रभारी के बोल

इस संदर्भ में पुलिस थाना ज्वाली के प्रभारी प्रीतम सिंह जरयाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...