एक्सपोजर विजिट को सिंगापुर जाएंगे चुवाड़ी के हंस राज

--Advertisement--

एक्सपोजर विजिट को सिंगापुर जाएंगे चुवाड़ी के हंस राज, काहरी स्कूल में बतौर मुख्याध्यापक हैं कार्यरत, समपर्ण तथा सादगी से पाई सफलता की राह।

चम्बा – भूषण गुरूंग 

चंबा जिला के भटियात क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय काहरी में बतौर मुख्याध्यापक हंस राज शर्मा का चयन अंतर्राष्ट्रीय एक्सपोजर विजिट के लिए किया गया है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित यह शैक्षणिक दौरा इसी माह सिंगापुर में आयोजित होगा।

शिक्षण के प्रति समर्पण तथा सादगी के लिए जाने जाने वाले चुवाड़ी के वार्ड नंबर 7 निवासी हंस राज ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।

गौरतलब है कि इस अंतर्राष्ट्रीय दौरे का उद्देश्य प्रदेश के शिक्षकों को वैश्विक स्तर पर उन्नत शैक्षणिक पद्धतियों, तकनीकी नवाचारों और आधुनिक शिक्षण दृष्टिकोणों से अवगत कराना है।

इस दौरान चयनित शिक्षक सिंगापुर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण कर वहां के शिक्षकों और छात्रों से संवाद करेंगे तथा नवीनतम शिक्षण तकनीकों को समझेंगे।

बताते चलें कि शैक्षिक एवं व्यावसायिक योग्यता, शिक्षण अनुभव, बच्चों की बेहतरी के लिए किए गए प्रयास, शिक्षकों द्वारा अर्जित विभिन्न उपलब्धियां, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के लिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...