एकलव्य सेन को मिला एक्सीलेंस अवार्ड नूरपुर के साथ साथ उपमंडल ज्वाली में भी खुशी का माहौल

--Advertisement--

Image

भलाड- शिबू ठाकुर

एक्लव्य सेन जो कि काफी समय से फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। हर दिन मंज़िल की तरफ निरन्तर बढ़ रहे हैं। इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया जो कि गोआ की राजधानी पणजी में आयोजित हुआ । जिसका सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा एक प्रयास किया गया।

जिसमें पूरे देश से 75 फ़िल्म क्षेत्र से जुड़े कलाकारों को “75 क्रिएटिव माइंडस ऑफ फ्यूचर” के रूप में चुना गया। जिसमें स्पेशल जूरी प्रसिद्ध लेखक , कवि एवं केंद्रीय फ़िल्म प्रमाण बोर्ड के चेयरमैन प्रसुन जोशी , प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक केतन मेहता रहे ।सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में वहां उपस्थित रहे।

पूरे देश से आये आवेदनों में इन्हीं 75 कलाकारों में एक्लव्य सेन का भी चयन हुआ और उन्हें मुख्य अतिथि द्वारा उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा गया। यह हिमाचल और नूरपूर तहसील के लिए बहुत ही गर्व की बात है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...