उपायुक्त ने तांदी गांव में विशेष राहत पैकेज का स्वीकृति पत्र किया प्रदान

--Advertisement--

गत दिनों बंजार के तांदी गांव में आगजनी की घटना के पश्चात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस गांव का दौरा कर प्रभावितों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की थी।

कुल्लू 18 जनवरी – हिमखबर डेस्क

उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने आज तांदी  गांव के प्रभावितों के लिए अधिसूचित विशेष राहत पैकेज का स्वीकृति पत्र  प्रभावितों को प्रदान किया। उन्होंने कहा कि विशेष राहत पैकेज की पहली किश्त सोमवार तक प्रभावितों खाते में आ जाएगी तथा पूरी राशी तीन किश्तों में प्रदान की जाएगी। इसके अन्तर्गत राहत में सात लाख की राहत राशि दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पीडी हिम ऊर्जा यहां आकर सोलर प्लांट के लिए उपयुक्त जगह का मुआयना करेंगे। इसके लिए 1 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता रहेगी। पानी के टैंक के लिए भूमि उपलब्ध होने पर बड़े टैंक का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने गांव वालों को सुझाव दिया कि भविष्य में ड्रेनेज के लिए खुली नालियों का निर्माण करें तथा घरों के बीच मैं भी अच्छी खासी दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि 5 हज़ार प्रति माह के हिसाब से छः महीने के किराए की अधिसूचना भी सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। इसके लिए सभी आवश्यकता अनुसार आवेदन करें।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां, एसडीएम पंकज, तहसीलदार नरेंदर, टीसी महंत आदी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नालागढ़ ब्लास्ट से आतंकी नेटवर्क का खुलासा, नशे के आदी युवाओं को बनाया ‘फुट सोल्जर’

नालागढ़ ब्लास्ट मामले की जांच में आतंकी नेटवर्क से...

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार का शानदार रिजल्ट, राजीव कुमार टॉपर; किरणा-शिवानी भी छाईं

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के बीए प्रथम वर्ष का परीक्षा...

बिना टेस्ट दिए भी मिलेगी B.Ed. में सीट! SPU का ऑफर, जानें एडमिशन का पूरा मौका

B.Ed. में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...