उपलब्धि: हिमाचल के शुभम ने सीडीएस परीक्षा में प्राप्त किया तीसरा रैंक, भारतीय सेना में बनेंगे अफसर

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के शुभम ठाकुर ने यूपीएससी की ओर से आयोजित सीडीएस (संयुक्त रक्षा सेवा) परीक्षा में भारतीय नौसेना के लिए ऑल इंडिया में तीसरा और भारतीय थल सेना के लिए ऑल इंडिया में 18वां रैंक हासिल किया।

घुमारवीं की सरयून खास पंचायत के जमथलीघाट गांव के शुभम ठाकुर पूर्व सैनिक राजेश ठाकुर के बेटे हैं। राजेश ने स्पेशल फोर्स में 18 साल तक सेवाएं दी हैं। शुभम की मां रमीला कुमारी गृहिणी हैं।

शुभम की शुरुआती शिक्षा नाहन में हुई। चौथी से 12वीं कक्षा तक डीएवी घुमारवीं में पढ़े। इसके बाद उन्होंने एनआईटी हमीरपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के साथ एनसीसी एयर विंग में बी सर्टिफिकेट और कराटे में ऑरेंज बेल्ट भी हासिल की।

शुभम अंडर-16 बिलासपुर की क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रह चुके है। इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद शुभम को इस साल मई में एक मल्टीनेशनल कंपनी में लाखों के पैकेज पर नौकरी मिली। वे नौकरी के साथ परीक्षा की भी तैयारी करते रहे।

उन्होंने अब मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़कर सेना में जाने का फैसला किया है। शुभम ने सफलता का श्रेय परिवारजनों, गुरुजनों और एनआईटी के दोस्तों और सीनियर को दिया है।

युवाओं को दिया ये संदेश 

उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कहा कि कितना भी मुश्किल समय आए, कितनी भी असफलता मिले, लेकिन हार नहीं माननी चाहिए। मेहनत एक दिन सफलता जरूर देती है।

साथ ही सोशल मीडिया, इंटरनेट और ऑनलाइन क्लास के माध्यम से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। बशर्ते इसका सदुपयोग किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...