ईंधन की आड़ में लकड़ी की तस्करी, नाके पर पकड़ी पंजाब की 14 गाडिय़ां

--Advertisement--

ईंधन की आड़ में लकड़ी की तस्करी, ऊना के शिवबाड़ी में नाके पर पकड़ी पंजाब की 14 गाडिय़ां

ऊना – अमित शर्मा

ईंधन की लकड़ी की आड़ में लकड़ी के मोच्छे तस्करी कर पंजाब ले जा रहे 14 वाहन चालकों को गगरेट पुलिस ने एक साथ पकडऩे में सफलता हासिल की है। सभी वाहन लकड़ी लेकर कांगड़ा व हमीरपुर जिला से आ रहे थे।

हैरत की बात है कि ईंधन की लकड़ी ले जाने का चालकों के पास वन विभाग द्वारा जारी किया गया परमिट भी था, लेकिन वन विभाग के किसी कर्मी ने यह जानने का प्रयास ही नहीं किया कि ईंधन की लकड़ी की आड़ में पंजाब को कौन सी लकड़ी ले जाई जा रही है।

रोजाना सैकड़ों वाहन प्रदेश की वन संपदा को पंजाब पहुंचा रहे हैं और जिस प्रकार बेतहाशा कटान को अंजाम दिया जा रहा है। अगर यही हाल रहा तो वह दिन दूर नहीं जिस दिन पहाड़ गंजे ही नजर आएं।

एसएचओ अशोक चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिवबाड़ी के समीप लगाए गए नाके पर लकड़ी लेकर पंजाब जा रहे चौदह वाहन पकड़े हैं। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी पड़ताल की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...