इन्दौरा-फतेहपुर के क्षेत्र में खुलेगा एफसीआई का खरीद केन्द्र: उपायुक्त

--Advertisement--

Image

इंदौरा- शम्मी धीमान

उपायुक्त कांगड़ा डॉ.निुपण जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि कांगड़ा जिला के मंड-रियाली-फतेहपुर-इन्दौरा क्षेत्र में किसानों की अधिक संख्या होने के कारण यहां के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि पर निर्भर करता है।

उपायुक्त ने बताया कि धान का सीजन शुरू होने वाला है परन्तु इस क्षेत्र में कोई भी राईस मिल न होने के कारण फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा इस क्षेत्र में कोई भी खरीद केन्द्र स्थापित नहीं किया जाता था।

उपायुक्त ने बताया कि किसानों की मांग पर जिला प्रशासन ने यह मुद्दा प्रदेश सरकार के माध्यम से भारतीय खाद्य निगम फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया मुख्यालय नई दिल्ली से उठाया था।

किसानों की मांग और उनके हित को देखते हुए प्रदेश सरकार के आग्रह पर फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया ने इस वर्ष इन्दौरा-फतेहपुर के क्षेत्र में एक खरीद केन्द्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस खरीद केन्द्र से हजारों किसानों को लाभ होगा और वे अपने क्षेत्र में ही सरकारी एजेसीं को अपना उत्पाद बेच पाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...