इनरव्हील क्लब ने करवाया डेंटल चेकअप

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसवाल 

आज के बदलते परिवेश में जहाँ काम की होड़ में स्वास्थ्य को अनदेखा किया जा रहा है, वहीं इनरव्हील क्लब (कांगड़ा) के सदस्यों ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला उज्जैन( कांगड़ा) में जाकर छात्र-छात्राओं का डेंटल चेकअप करवाया।

दंत चिकित्सक डॉ. शालिनी वर्मा ने स्कूली छात्रों के दाँतों की जाँच की तथा उन्हें ओरल हाइजीन के बारे में विशेष जानकारी दी। उन्होंने बच्चो को बताया कि दाँत हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है इसलिए हम सभी को छह महीने में एक बार दन्त चिकित्सक के पास जाकर अपने दाँतों की जाँच करवानी चाहिए क्योंकि दन्त जाँच मौखिक स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है।

क्लब के सदस्यों में सुनील शर्मा,सुनील राणा, अंजू गुप्ता और स्नेह गुप्ता ने भी इस नेक कार्य में भरपूर उत्साह के साथ अपनी भागीदारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बिस्किट, टूथ ब्रश, पेस्ट तथा अन्य सामग्री वितरित की।

यह क्लब नित्य प्रति कोई न कोई लोक हित कार्य कर अपनी छवि निखार रहा है। अपने कर्त्तव्य का पालन करते हुए समाज को स्वस्थ बनाने का जो बीड़ा क्लब ने उठाया है वह काफ़ी सराहनीय प्रयास है।

क्लब अध्यक्ष डॉ0 सुमन शर्मा ने ओरल हेल्थ की जानकारी देने के लिए डॉ. शालिनी वर्मा का धन्यवाद किया तथा आगे के लिए भी इसी प्रकार के जनहित कार्य करने की इच्छा व्यक्त की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...