इंदौरा में ब्लॉक समिति अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ।

--Advertisement--

Image

इंदौरा, व्यूरो

विकासखंड इंदौरा में रविवार को ब्लॉक समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव करवाए गए। 12:00 बजे तक कोई भी सदस्य ब्लॉक कार्यालय में नहीं पहुंचा था । इंदौरा क्षेत्र की विधायक रीता धीमान की अगुवाई में भाजपा के नेता सभी सदस्यों के साथ ब्लॉक कार्यालय के सभागार में पहुंच गए।

भाजपा के 18 सदस्यों के दावे बिल्कुल सही साबित हुए। इस चुनाव में 27 सदस्यों में से 18 सदस्य उपस्थित रहे उपस्थित 18 सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस चुनाव प्रक्रिया को पूरा करते हुए सहदेव ठाकुर को अध्यक्ष यशपाल ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना।दूसरी तरफ कांग्रेस की तरफ से पहले कोरम में किसी भी तरह का दावा पेश नहीं किया गया और चुनाव से ही पल्ला झाड़ लिया गया।

इंदौरा के इतिहास में ब्लॉक समिति अध्यक्ष के चुनाव में यह पहला मौका था जब पहले ही कोरम में अध्यक्ष सहदेव ठाकुर व उपाध्यक्ष यशपाल सिंह को निर्विरोध चुन लिया गया। इस मौके पर एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम , तहसीलदार जनक राज, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इंदौरा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रहे कमल किशोर ने कहा कि कांग्रेस के पास उम्मीदवार कम होने के कारण कांग्रेस दावा पेश नहीं कर सकी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...