इंदौरा के लापता अभिमन्यु भनोट का शव मिलने के मामले में नया मोड, कैफे मालिक समेत पंद्रह लोगों पर हत्या का केस

--Advertisement--

पुलिस ने हिरासत में लिए चार लोग, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव, भाई ने लगाया कत्ल का आरोप

हिमखबर डेस्क

चंबा-भरमौर एनएच पर सोमवार को रावी नदी से लापता अभिमन्यु भनोट का शव मिलने के मामले में नया मोड आ गया है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि अभिमन्यु की हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर कैफे मालिक सहित कुल पंद्रह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने मामले से जुडी कागजी औपचारिकताएं निपटाने के बाद देर शाम मेडिकल कालेज चंबा में फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने हत्या के इस मामले में चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी ले लिया है।

उल्लेखनीय है कि जिला कांगडा की इंदौरा तहसील के गंगवाल गांव का अभिमन्यु भनोट लूणा में एक ढाबे में काम करता था। गत सोलह नवंबर को अभिमन्यु भनोट रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। कैफे संचालक ने अभिमन्यु भनोट के लापता होने की रपट पुलिस में दर्ज करवा दी थी।

इसी बीच गत रोज पुलिस ने लापता अभिमन्यु भनोट का शव रावी नदी से बरामद किया था। पुलिस को दिए बयान में भीष्म ने ढाबा संचालक और चौदह अन्य लोगों पर भाई की हत्या का आरोप जडा।

भीष्म का कहना है कि सोलह नवंबर को अभिमन्यु ने फोन करके बताया था कि चौदह लोगों ने कैफे में हमला कर दिया है। अभिमन्यु वहां से जान बचाकर मुख्य मार्ग पर आ गया था। इसके बाद अचानक अभिमन्यु के फोन स्विच आफ हो गए।

पुलिस ने परिजनों को दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा

एसपी चंबा अभिषेक यादव व एएसपी विनोद धीमान ने भी मेडिकल कालेज पहुंचकर मृतक के परिजनों व रिश्तेदारों से बातचीत की। उन्होंने परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।

उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मृतक के भाई की शिकायत पर कैफे मालिक सहित पंद्रह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...