इंदौरा के पूर्व विधायक व् उनके भाई पर मारपीट का मामला दर्ज़

--Advertisement--

Image

इन्दौरा – शमी धीमान

विधानसभा इंदौरा में पड़ती राजाखासा पंचायत निवासी बोध राज सपुत्र सरदारी लाल ने इंदौरा के पूर्व विधायक व वर्तमान में समान्य उद्योग के उपाध्यक्ष मनोहर धीमान व उनके भाई राकेश कुमार उर्फ माडू पर मारपीट के आरोप लगाये हैं.

वोध राज ने बताया कि उक्त दोनों भाई मेरी मालकियत भूमि में जेसीबी मशीन लगाकर खड्ड का बहाव को डाइवर्ट कर रहे थे. जब मैं बहाँ पर गया तो मैंने दोनों भाइयों को ऐसा ना करने के लिये कहा तब दोनों भाइयों ने मेरे साथ मारपीट करने लग पड़े और पूर्व विधायक मनोहर धीमान मुझे धमकाने लगे कि इस बार तेरा पक्का इलाज करूंगा.

तूने जहां जाना है जा तेरी कोई नहीं सुनेगा ,बोध राज का कहना है कि मैं गरीब आदमी हूँ और मेरी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही यह अपनी ऊंची राजनीतिक पहुंच के चलते मेरे साथ धक्केशाही कर रहे हैं मेरा माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी से अनुरोध है कि मेरे साथ हो रही धक्केशाही की निष्पक्ष जांच करवायें।

जब इस विषय पर पूर्व विधायक मनोहर धीमान से फ़ोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि बोध राज ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस जो भी कार्यवाही करेगी मुझे उस पर कोई एतराज नहीं है।

नुरपुर के एएसपी सुरिंदर शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि बोध राज पुत्र सरदारी लाल ने पूर्व विधायक मनोहर धीमान व उनके भाई राकेश कुमार उर्फ माडू के खिलाफ थाना इंदौरा में शिकायत दर्ज करवाई है ओर पुलिस जांच कर रही है. जो भी बनती कार्यवाही होगी बह की जायेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...