आसमानी बिजली गिरने से सौ साल पुराना ज्‍वाला माता का मंदिर खंडित

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के स्वाहण क्षेत्र में वीरवार सुबह करीब सात बजे यहां स्थित ज्वाला माता मंदिर पर आसमानी बिजली गिर गई। मंदिर के ऊपर स्थापित कलश पर यह आसमानी बिजली गिरी, जिससे कलश व आसपास का हिस्सा टूटकर मंदिर के अंदर आ गिरा। कलश व छत का हिस्‍सा गिरने से मंदिर परिसर को भारी नुकसान पहुंचा है।

हालांकि यहां किसी व्यक्ति को किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है। पंजाब व हिमाचल के साथ लगते गांवों की यह कुलदेवी है। इस कारण यहां के लोगों को इस हादसे से एक तरह से सदमा लगा हैै। मंदिर के खंडित हो जाने से लोग काफी दुखी हैं।

बताया जा रहा है कि यह मंदिर 100 वर्षों से भी अधिक पुराना है और यहां हर वर्ष सायर का मेला भी आयोजित किया जाता रहा है। अब कुछ दिन बाद ही यहां सायर मेले का आयोजन भी होना है, लेकिन इससे पहले इस हादसे ने मंदिर को खंडित कर दिया है।

अब हादसे के बाद मेले के आयोजन को लेकर भी कई तरह के क्‍यास लगाए जा रहे हैं। मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह मंदिर लगभग 60 फीट ऊंचा है। यहां वीरवार सुबह करीब सात बजे आसमानी बिजली गिरी है। वीरवार को सुबह से ही बादलों की गरजना हो रही थी व बिजली चमक रही थी। इस दौरान ही यह हादसा हो गया।

इस हादसे में मंदिर में स्‍थापित माता की मूर्ति को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, मंदिर के गुबंद की दीवारें भी क्षतिग्रस्‍त हो गई हैं। अब लोगों को मंदिर का दोबारा निर्माण करवाना पड़ेगा। बिजली गिरने से मंदिर के दरवाजे तक टूट गए हैं। माता की मूर्ति के आसपास लगाया शीशा भी टूट गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...