आवारा पशुओं को छोड़ने आई महिलाएं पकड़ी

--Advertisement--

आवारा पशुओं को छोड़ने आई महिलाएं पकड़ी।

नगरोटा बगवां – हिमखबर डेस्क 

डाढ मेला ग्राउंड के पास शुक्रवार को रात दस बजे के करीब 10 आवारा पशुओं को छोडऩे आईं बड़सर पंचायत की 11 महिलाओं को डाढ के लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

जब ये महिलाएं पैदल आवारा पशुओं को अपर डाढ से लाते हुए डाढ आ रही थीं, तो वहां से कुछ लोगों ने उन पर नजर रखी और उनका पीछा करते-करते जब वे डाढ मेला ग्राउंड में इन आवारा पशुओं को छोडऩे लगी।

तो उन लोगों ने अपर डाढ के उपप्रधान कल्याण चंद, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान प्रवीण कुमार को सूचित किया। जिस पर तुरंत स्थानीय पंचायत प्रधान प्रवीण कुमार ने वहां पर पहुंचकर उचित कार्रवाई करते हुए थाना पालमपुर को सूचित किया।

थाना पालमपुर से पुलिस के आने से पहले ही गांव के लोग पुरुष-महिलाएं काफी संख्या में एकत्रित हो गईं। इस दौरान काफी समय तक पशुओं को छोडऩे के बारे में आपस में गहमागहमी चलती रहीं। इसके बाद थाना पालमपुर से आई पुलिस टीम ने मामले को शांत किया गया।

उधर, शनिवार को डाढ की महिला मंडलों की महिलाएं थाना पालमपुर पहुंचीं। इस दौरान पालमपुर थाना के प्रभारी ने इन महिलाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की आदेश दिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...