आम जनमानस की उम्मीदों के अनुरूप सेवा भाव से करेंगे कार्य: संजय रत्न

--Advertisement--

ज्वालामुखी विस क्षेत्र में विधायक ने किए 583 लाख के कार्यों के शिलान्यास

ज्वालामुखी, 09 नवंबर – शिव गुलेरिया

विधायक संजय रत्न ने ज्वालामुखी विस क्षेत्र में वीरवार को 583 लाख की लागत की निर्मित होने वाले चार संपर्क मार्गों का शिलान्यास किया ।

  • इसमें 291 लाख की लागत से सासन से बल्लियां वाया लंज सत्संग घर का भूमिपूजन,
  • 87.92 लाख की लागत से संपर्क सड़क रोहाड़ा चंबापत्तन से ( नजदीक पटवार सर्किल घलौर ) से गांव जठमा का भूमिपूजन,
  • 56.30 लाख की लागत से संपर्क सड़क रूकवालाहड से गांव नलेटा का भूमिपूजन,
  • 219.41 लाख की लागत से संपर्क सड़क स्वतंत्रता सेनानी मार्ग रूकवालाहड से बल्ला बाया नलेटा का भूमिपूजन किया गया।

विधायक संजय रत्न ने कहा कि ज्वालामुखी विस क्षेत्र का विकास ही उनका मुख्य ध्येय है तथा इसी संकल्प को लेकर विकास कार्यों को तेजी प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा। ज्वालामुखी की जनता ने व्यवस्था परिवर्तन के लिए उन्हें चुनकर विधानसभा में भेजा है और वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी सेवा भाव से कार्य करेंगें। विधायक संजय रत्न ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी में भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए इन्हें निर्धारित समय में पूरा किया जाये।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र के वायदों को चरणबद्व तरीके से पूरा किया जा रहा हे तथा प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सभी वर्गों के कल्याण और सभी क्षेत्रों के विकास के लिए जन हितैषी योजनाएं लागू की जा रही हैं।

विधायक संजय रत्न ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को लाभ मिल सके।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी संजीव कुमार , उपमंडल पुलिस अधिकारी ज्वालाजी विकास धीमान , बीडीओ देहरा कुलदीप शर्मा, एसएचओ ज्वालाजी विजय कुमार , अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग अरुण वशिष्ठ, जिला परिषद सदस्य सीमा देवी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

EWS के फर्जी सर्टिफिकेट से हथिया ली टीजीटी मेडिकल की नौकरी, हिमाचल विजिलेंस के रडार पर 4 आरोपित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी हासिल करने के...

हिमकेयर का पैसा दो दिन में भुगतान करने के आदेश, विशेष सचिव स्वास्थ्य हाईकोर्ट में हुए पेश

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी...

हिमाचल: करुणामूलक रोजगार के बंद मामलों को मिला दूसरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार की उम्मीद...

चार माह से मानदेय का इंतजार, आर्थिक संकट में कोटी के जल रक्षक; सरकार से जल्द भुगतान की मांग

हिमख़बर डेस्क  जल शक्ति विभाग के उपमंडल कोटी के अंतर्गत...