आप ने चुनाव से पहले छोड़ा मैदान, कांग्रेस को सिर्फ एक परिवार की फ़िक्र

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जसवाल

धर्मशाला में शुरू हुये भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय स्तर के अभ्यास वर्ग को लेकर भाजयुमो के राष्ट्रीय प्रभारी तरुण चुघ ने कहा कि धर्मशाला में युवा मोर्चा का ये तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग आय़ोजित किया गया है। जिसमें देशभर के युवा प्रतिनिधी हिस्सा ले रहे हैं। जिसका उद्घाटन आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया है।

उन्होंने कहा कि इस अभ्यास वर्ग में पार्टी की विचारधारा पर राष्ट्रीय विषयो पर गहन चिंतन करेंगे, और देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के स्लोगन सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास के जरिये शुरू की गई तमाम नीतियों को जन जन तक कैसे पहुंचाया जाये उस पर भी चिंतन मनन किया जायेगा।

वहीं तरुण चुघ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा मिशन रीपीट करेगी। आम आदमी पार्टी पर चुटकी लेते हुये चुघ ने कहा कि ये बुलवुले की तरह ही उठी थी और चुनाव से 6 महीना पहले ही भाग गई है। ये कोई पार्टी नहीं। पंजाब में लोगों ने फ्रस्ट्रेशन में किसी और को वोट देना चाहते थे। भाजपा वहां नई पार्टी थी। कांग्रेस और अकाली को वोट नहीं देना चाहते थे। जिसका आप ने फायदा उठाया है।

महज चंद दिनों में ही उनकी पोल खुल गई है। लॉ एंड ऑर्डर की कलई खुल चुकी है। आज खुले तौर पर सिख फॉर जस्टिस का संदेश आया कि उन्हीं की फंडिग से आम आदमी पार्टी चल रही है। जिसकी गर्द प्रदेश के विधानसभा परिसर तक भी पहुंच चुकी है।

मगर प्रदेश में सब लोग देशभक्त हैं। यहां हर घर से कोई न कोई फौजी है। इसलिये उनका प्रोपेगैंडा यहां नहीं चलने वाला। यहां केजरीवाल का विष वाला फॉर्मूला नहीं चलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: स्कूटी को 6-7 मीटर तक घसीटता ले गया टिप्पर, महिला की मौत; पति घायल

हिमाचल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में टिप्पर स्कूटी...

हिमाचल: ठेकेदार ने JE पर किया हमला, उपमंडल कार्यालय में फोड़ा सिर

कांगड़ा के जयसिंहपुर क्षेत्र के हलेड़ स्थित उपमंडल कार्यालय...