आपदा के जख्म : कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे संवर रहा देश का भविष्य

--Advertisement--

मंडी, 20 दिसंबर – अजय सूर्या

सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले दुर्गम क्षेत्र खोलानाल के स्कूल के बच्चे कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। बीती 23 अगस्त को भारी बारिश के कारण गांव में आई भयंकर बाढ़ में सीनियर सेकेंडरी स्कूल का भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके साथ ही गांव में भी इस बारिश के कारण भारी तबाही हुई थी।

प्राइमरी स्कूल के लिए तो गांव में कुछ कमरे खाली मिल गए लेकिन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए ऐसी व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस स्कूल को पीएचसी के एक अधूरे भवन में चलाया जा रहा है और बच्चों की कक्षाएं खुले आसमान के नीचे चल रही हैं।

स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी रोष नजर आ रहा है कि सरकार बच्चों के लिए कोई व्यवस्था क्यों नहीं कर पा रही है। स्थानीय निवासी ओम चंद और भूप सिंह ने बताया कि बच्चों को कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे बैठाया जा रहा है। इन्होंने सरकार से जल्द से जल्द भवन का निर्माण करने और तब तक बेहतर ढंग से अस्थायी व्यवस्था करने की मांग उठाई है।

प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा के बोल 

वहीं, जब इस बारे में सीनियर सेकेंडरी स्कूल खोलानाल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कड़कड़ाती ठंड के बीच बच्चों को खुले आसमान के नीचे पढ़ाना मुश्किल हो रहा है, लेकिन जैसे-तैसे इस कार्य को किया जा रहा है। स्कूल की दशा के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है और यह मांग उठाई गई है कि जल्द से जल्द भवन का निर्माण करवाया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...