आपकी स्वस्थ मुस्कान के लिए देहरा में खुला RB डैंटल क्लिनिक, दन्त चिकित्सक डॉ रजनी बाला देंगी सेवाएं

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया 

आपके चेहरे की मुस्कान में दांतों की अहम भूमिका होती है। वैसे ही स्वस्थ समाज के लिए स्वस्थ जीवन का होना आवश्यक है और स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ दांतों का होना भी आवश्यक है।

वहीं आज देहरा बस स्टैंड के पास ही हरिपुर रोड़ पर नया आरबी डैंटल क्लिनिक खुला है। जिसका संचालन आईजीएमसी शिमला की डॉ रजनी बाला करने जा रही हैं। यहां लेटेस्ट टैक्नोलॉजी के साथ इलाज उपलब्ध रहेगा।

वहीं आज सत्य साई सेवा संगठन जिला कांगड़ा के अध्यक्ष शेष भूषण ने देहरा में बस स्टैंड के समीप हरिपुर रोड पर आरबी डैंटल क्लिनिक का शुभारंभ किया।

आरबी डैंटल क्लिनिक पर पत्रकारों से बातचीत में दन्त चिकित्सक डॉ रजनी बाला ने समाज में फैले भ्रान्तियों एवं दांतों के प्रति उपेक्षापूर्ण व्यवहार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ तन के लिए स्वस्थ दंत आवश्यक हैं। मुंह की सुंदरता में भी दांतों की भूमिका अहम बतायी।

डॉ रजनी ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों को जागरुक करते हुए कहा कि बच्चों में जन्मजात विकृति को जीवन का अभिशाप नहीं माने। आधुनिक चिकित्सा पद्धति से उपचार कर सही करवाएं। बच्चों के दांतों की विकृति 13-15 वर्ष की आयु तक चिकत्सक से संपर्क कर आसानी से ठीक करा सकते हैं।

इसके बाद 18 वर्ष या उससे अधिक होने पर कठिनाई होती है, पर उसे भी ठीक किया जा सकता है। डॉ रजनी बाला ने पाचनतंत्र को ठीक रखने के लिए दांतों की अहम भूमिका को दर्शाया।

ये रहें मौजूद 

इस मौके पर अधिवक्ता राजेन्द्र राणा, अधिवक्ता हितेश उप्पल, अधिवक्ता अमित राणा, अधिवक्ता एच के जी डोगरा, उपाध्यक्ष मलकियत परमार, रजनीश धवाला, नगर परिषद देहरा की अध्यक्षा सुनीता कुमारी, श्याम दुलारी, संजय शर्मा, डॉ कूलभूशन सूद, अजय ठाकुर, अनिल वर्मा, विरेंदर भूरिया आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...