आनंद शर्मा को कांगड़ा चम्बा सीट से प्रत्याशी घोषित करने से पहले कांग्रेस को मनू सिंघवी के परिणाम पर करना चाहिए था मंथन

--Advertisement--

डोल भटहेड़ – अमित शर्मा

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने आंनद शर्मा को कांगड़ा चम्बा लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित करने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले डेढ़ महीने से कांगड़ा चम्बा से कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर जो मंथन हिमाचल प्रदेश कांग्रेस एवं कांग्रेस हाईकमान दिल्ली के बीच करने उपरांत अब कांग्रेस पार्टी ने कांगड़ा चम्बा लोकसभा सीट पर जो प्रत्याशी घोषित किया है, उससे लोकसभा कांगड़ा चम्बा के कांग्रेस कैडर ही नहीं बल्कि भाजपा कैडर भी सोचने पर मजबूर हो गया है कि आखिरकार आंनद शर्मा को कांग्रेस पार्टी का टिकट आबंटन करने को लेकर मापदंड किस आधार पर तय किया गया है।

क्योंकि सबसे बड़ी बात यह है कि आंनद शर्मा को लेकर चर्चा में यह बात देखने को मिल रही है कि आज तक आनंद शर्मा ने कोई चुनाव लड़ा ही नहीं है और यदि को चुनाव लड़ा भी तो जीता नहीं और आज तक राजनीति तौर पर कांगड़ा चम्बा में किसी राजनीति कार्यक्रम में शामिल होने का इतिहास भी आनंद शर्मा के नहीं रहा है।

इसके इलावा आनंद शर्मा का कांगड़ा चम्बा लोकसभा सीट में अपना वोट भी नहीं है। तो फिर आखिरकार किस मापदंड को निर्धारित करते हुए आनंद शर्मा को कांगड़ा चम्बा लोकसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित करने का फैसला कांग्रेस पार्टी द्वारा लिया गया है और आंनद शर्मा ने भी किस आधार पर कांगड़ा चम्बा से कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी बनने की सहमति जताई है यह हर किसी की समझ से परे है।

राणा ने कहा कि कांगड़ा चम्बा लोकसभा सीट जो हिमाचल की राजनीति में अपनी विशेष पहचान के लिए जानी जाती है और वर्तमान सूखु सरकार में कांगड़ा चम्बा से अन्य जिलों की तुलना में सबसे अधिक सिटिंग विधायक कांग्रेस पार्टी के हैं लेकिन फिर भी कांगड़ा चम्बा लोकसभा सीट से लेकर लिए गए फैसले का राज्यसभा चुनाव की तर्ज पर विधायकों की राह पर ही चलती नजर आएंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रात को खाना खाया, सुबह मिली लाशेें, ज्वाली में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक चौंकाने...

सेल्ज ऑफिसर एवं माइक्रो मार्केटिंग मैनेजर के 60 पदों के लिए साक्षात्कार 6 व 7 जुलाई को

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज...

आईटीआई वैल्डर और फिटर के साक्षात्कार 4 को

हिमखबर डेस्क जीएमपी टैक्निकल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में वैल्डर ट्रेड...