आधा किलो चरस के साथ 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

पर्यटन नगरी मनाली के बलसारी गांव के एक बुजुर्ग को पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान विनोद कुमार (65) निवासी बलसारी डाकघर छियाल तहसील मनाली जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चरस को कब्जे में लेकर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मनाली पुलिस की टीम ने क्षेत्र में नाका लगा रखा था। इसी बीच पुलिस ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बुजुर्ग के कब्जे से पुलिस ने 511 ग्राम चरस बरामद की।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बुजुर्ग को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह चरस की यह खेप कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करना था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...