आज से फिर करवट बदलेगा मौसम, प्रदेश में दो दिन बारिश की चेतावनी

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल में गर्मी से झुल रहे लोगों को राहत भरी खबर है। राज्य में अगामी दिनों के दौरान आसमान से राहत की फुहारें बरसने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से निजात मिल सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, सिरमौर, चंबा व डलहौजी में पहली व दो मई को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। जबकि प्रदेश में छह मई तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ बना रहा।

दोपहर तक अधिकांश क्षेत्रों में तेज धूप खिली रही। मगर दोपहर बाद प्रदेश मे शीतलहरों का प्रवाह शुरू हो गया था। शीतलहरों के प्रवाह शुरू हो गया था। शीतलहरों के प्रवाह से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने पड़ रही गर्मी से काफी हद तक की राहत ली है।

हालांकि प्रदेश के मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर तापमान अभी भी काफी ज्यादा रिकार्ड किया जा रहा है। मगर बादलों के घिरने से तापमान में ूगुरुवार के मुकाबले हल्की गिरावट आई है। भुंतर, कल्पा व केलांग को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बीते रोज के मुकाबले तापमान लुढ़का है।

बीते 24 घटों के दौरान बंगाणा, भरमौर, डलहौजी, कांगड़ा व रामपुर के सराहन में बारिश दर्ज की गई है। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो दिनों के दौरान भारी बारिश होगी। राज्य में छह मई तक मौसम खराब बना रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...