आज रीलीज़ हुआ हिमाचली गाना ” पाणी – रेहमत रब्ब दी” ।

--Advertisement--

Image

दरकाटी, शिबू ठाकुर

ज़िला काँगड़ा के उपमण्डल ज्वाली से सम्बंध रखने वाले साहित्यकार एवम लेखक सुरेश कौंडल द्वारा लिखे और उभरते हिमाचली गायक गौरव शहज़ादा द्वारा गाये हिमाचली गाने “पाणी – ए रेहमत रब्ब दी” की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई थी । इस गाने को जवाळी के आस पास ही फिल्माया गया है । पानी के महत्व को बयां करते इस गाने का फिल्मांकन मशहूर स्टूडियो मुस्कान स्टूडियो ने किया है ।

गौरतलब है आज पीने के पानी की किल्लत दिनों दिन बढ़ती जा रही है ज़रूरत है पानी के संरक्षण की । पानी है तो जीवन है जन मानस को भविष्य में पानी के महत्व को समझना होगा । बस इसी लक्ष्य को सामने रख कर सुरेश कौंडल जी द्वारा ये गाना “पाणी- ए रेहमत रब्ब दी ” लिखा और निर्देशित किया गया है । आशा है गौरव शहज़ादा के इस गाने को बहुत प्यार मिलेगा । लोगों ने इस गाने को बहुत सराहा है । सोशल मीडिया पर बहुत ट्रेंड हो रहा ये गाना आप भी सुनें ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...