“आज तो अवध में होली रे रसिया” का हुआ भव्य आयोजन

--Advertisement--

सूरत/गुजरात

समस्त अग्रवाल समाज द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह “आज तो अवध में होली रे रसिया” का आयोजन वेसू स्थित जमनाबा पार्टी प्लॉट में किया गया। आयोजन की शुरूआत शाम छ: बजे दीप प्रज्वलन से की गई। समस्त अग्रवाल समाज, सूरत द्वारा आयोजित स्नेह मिलन समारोह में मुंबई से डालचंद गुप्ता, सज्जन बजाज, कमल पोद्दार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें।

आयोजन में राजस्थानी लोकगीत कलाकार संजय एण्ड पार्टी, मुकंदगढ़ द्वारा चंग एवं बांसुरी पर लोकगीतों, धमाल आदि की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान “कूरजा रे म्हारा भँवर मिला दे…” एवं “रुत आई रो पाप्य तेरा बालन की…” आदि पर सभी ने राजस्थानी नृत्य किया। देर रात तक चले आयोजन में हज़ारों की संख्या में अग्रवाल परिवार उपस्थित रहें।

होली स्नेह मिलन समारोह में सभी के लिए राजस्थान के विशेष पकवान की व्यवस्था की गई थी। सूरत शहर में रह रहे सभी अग्रवाल परिवारों को एक साथ लाने, समाज में भाईचारे को बढ़ावा देने, आपसी मेलज़ोल को बढ़ाने के लिए आयोजित सामूहिक होली स्नेह मिलन के अंत में सभी में एक दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...