आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

आज नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला की तरफ से आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0, 2021 समारोह का आयोजन कांगड़ा उपमंडल के अंतर्गत कांगड़ा किला में किया गया। फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के कार्यक्रम की शुरुआत एक फ्रीडम रन के आयोजन से की गई। इस फ्रीडम रन में विभिन्न युवा मंडलों के 100 युवाओं ने इसमें भाग लिया। फ्रीडम रन की शुरुआत डीएसपी कांगड़ा सुनील वर्मा ने फ्लैग ऑफ करके की।

मैराथन का अंतिम पड़ाव कांगड़ा का पुराना कांगड़ा किला रहा।

फ्रीडम फिट इंडिया के कार्यक्रम का समापन समारोह कांगड़ा किला में आयोजित किया गया और इस मौके पर इसके मुख्य अतिथि एसडीम कांगड़ा अभिषेक वर्मा रहे। कार्यक्रम के समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें राष्ट्रगान से इस समारोह की शुरुआत की और इसके साथ ही योगा संबंधित प्रस्तुतियां जोकि दिव्य योग संस्था द्वारा आयोजित की गई तथा धर्मशाला से आए हुए कुछ प्रतिभागियों ने भी अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने मौके पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया तथा इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि महोदय ने कहा कि समाज को बदलने के लिए अपने आप को बदलना बहुत जरूरी है जिस तरह बूंद बूंद से घड़ा भरता है। उसी प्रकार हमारी दिनचर्या में किया गया छोटा सा अच्छा काम अच्छा समाज बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज के नारे के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया जिसमें युवाओं के लिए एक संदेश दिया गया। प्रत्येक युवा अपने आप को फिट रखे। उसके लिए वह योगा अपनाएं व खेलों को अपने जीवन में अवश्य अपनाएं।

आज के इस कार्यक्रम में एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा सहित नेहरू युवा केंद्र से नीलम चौधरी, पार्षद प्रेम सागर, पार्षद सुमन वर्मा, दिव्य योग आश्रम से रंजीत सिंह, सेवा भारती कांगड़ा से विनोद अग्रवाल, एनएसएस से मलकीत सिंह, सतीश और चंद्र भूषण आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...