आईटीआई धर्मशाला में कैंपस साक्षात्कार 10 फरवरी को

--Advertisement--

धर्मशाला, 07 फरवरी – हिमखबर डेस्क

आईटीआई धर्मशाला के प्रधानाचार्य राजेश कुमार पुरी ने जानकारी दी है कि आईटीआई धर्मशाला में 10 फरवरी 2026 को हैन्ड टूल्स बनाने वाली कंपनी एच.आर. इंडस्ट्रीज जालंधर द्वारा कैम्पस इंटरव्यू लिया जायेगा।

इस कैम्पस इंटरव्यू में 2020 से 2026 तक के पास आउट अभ्यर्थी भाग ले सकते है। इस दिन मशीनिस्ट, फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, डीजल मकैनिक, मोटर व्हीकल मैकेनिक और फूड प्रोडक्शन आदि के कुल 70 पद भरे जायेंगे।

कंपनी द्वारा चयनित होने पर अभ्यर्थियों को 18 हजार 693 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जायेगा। इसके अतिरिक्त निःशुल्क आवास व अन्य सुविधायें प्रदान की जायेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 10 फरवरी 2026 सुबह 10ः00 बजे संस्थान में आकर साक्षात्कार में भाग ले सकते है।

साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने साथ दसवीं व आईटीआई के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और उनकी फोटो स्टेट प्रतियां व 3 फोटोग्राफ  लेकर आयें। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9779461331, 981599210 पर संपर्क कर सकते हंै।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...