आईजीएमसी सफाई कर्मचारियों में हाथापाई, लोहे की रॉड से एक दूसरे पर किया हमला

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

जिला शिमला स्थित IGMC में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सफाई कर्मचारी आपस में भिड़ गए। सफाई कर्मचारी के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर डंडे-पत्थरों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।इसमें एक व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक IGMC में सफाई का काम करने वाले कुछ कर्मचारी ब्लड बैंक के सामने इकट्ठा हुए थे। देखते ही देखते सफाई कर्मचारी आपस में भिड़ने लग गए। यही नहीं एक दूसरे पर डंडों से भी वार करना शुरू कर दिया।

कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी नहीं माने। काफी देर तक यह तनाव की स्थिति बनी रही। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस के जवानों के मौके पर पहुंचने से पहले ही सफाई कर्मचारी वहां से निकल गए। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी तरह की FIR दर्ज नहीं हुई है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया।

प्रत्यक्षदर्शी कृष्ण कुमार का कहना है कि IGMC में सफाई कर्मचारी के दो गुट बने हुए हैं। ऐसे में इनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से एक दूसरे पर डंडे-पत्थरों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

उनका कहना है कि IGMC में इस तरह की लड़ाई होने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि, अब मामला शांत हो गया है। प्रशासन को भी इस लड़ाई की सूचना दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी को लेकर रोहतक से शिमला पहुंची पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती...

मंडी : सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टैंकर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते...

CRPF जवान दीप चंद का निधन, शहर में शोक की लहर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम...

भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला से कथित मारपीट के बाद स्टेट हाईवे-13 आधे घंटे रहा जाम

हिमखबर डेस्क मंडी जनपद के सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत...