आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक और सहायिका के भरे जाएंगे पांच पद

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार

बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक और सहायिका के पांच पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत धनोट के धनोट केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद भरा जाएगा।

वहीं ग्राम पंचायत घुरकाल के घुरकाल, अंब पठियार के अंब पठियार-एक, सिहोरपाई के जजवाड़, गाहलियां के रूकवालाहड़ और डोहग देहरियां के डोहग देहरियां केंद्र में सहायिका के पद भरे जाएंगे।

पात्र उम्मीदवार संपूर्ण दस्तावेजों सहित प्रार्थना पत्र सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा के कार्यालय में 26 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं। 28 जुलाई को सुबह 11:00 बजे साक्षात्कार का आयोजन एसडीएम ज्वालामुखी के कार्यालय में होगा।

केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगी। आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए संबंधित पर्यवेक्षक या बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...