अस्पताल में ड्यूटी में व्यस्त नर्स के पर्स से उड़ाई सोने की अंगूठी व नकदी, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

अस्पताल में ड्यूटी में व्यस्त नर्स के पर्स से उड़ाई सोने की अंगूठी व नकदी, आरोपी गिरफ्तार

सोलन – रजनीश ठाकुर

सिविल अस्पताल कंडाघाट में ड्यूटी कर रही एक महिला स्वास्थ्यकर्मी का पर्स चोरी हो गया, जिसमें ₹9500 नकद और एक सोने की अंगूठी रखी हुई थी। घटना के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जो पहले से ही चोरी के पांच मामलों में संलिप्त रह चुका है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह सिविल अस्पताल कंडाघाट में मिडवाइफ के पद पर कार्यरत हैं और 21 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ड्यूटी पर थीं। ड्यूटी पर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना पर्स ड्यूटी रूम में सुरक्षित स्थान पर रख दिया।

दिनभर मरीजों की अधिक भीड़ के चलते वह काम में व्यस्त रहीं। शाम को घर लौटने के बाद जब उनकी बेटी ने पैसे मांगे, तो उन्होंने पर्स खोला, जिसमें से ₹9500 नकद और एक सोने की अंगूठी गायब पाई गई। शिकायत मिलने के बाद थाना कंडाघाट की पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चोरी में संलिप्त जतिन पुत्र सीताराम, निवासी गांव दोलग, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन (30) को 22 अप्रैल को ही गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी जतिन एक आदतन चोर है, जो इससे पहले भी चोरी के कुल पांच मामलों में लिप्त रहा है।

जतिन के खिलाफ थाना कंडाघाट के 3, थाना सदर सोलन का 1 और थाना धर्मपुर का 1 मामला शामिल है। इन सभी वारदातों में वह कुल मिलाकर ₹2.65 लाख की संपत्ति, नकदी और आभूषणों की चोरी कर चुका है। सभी मामलों में वह वर्तमान में जमानत पर चल रहा था।

थाना प्रभारी के बोल

थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस चोरी की गई नकदी और अंगूठी की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...