असिस्टैंट प्रोफैसर के पर्सनैलिटी टैस्ट के परिणाम घोषित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा व रिसर्च विभाग में असिस्टैंट प्रोफैसर के विभिन्न पदों को भरने के लिए आयोजित पर्सनैलिटी टैस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है।

इसके तहत हमीरपुर मैडीकल कालेज में असिस्टैंट प्रोफैसर (जनरल मैडीसन) के पद पर अभिमन्यु पटियाल और अखिल राणा उत्तीर्ण हुए।

इसके अलावा नेरचौक मैडीकल कालेज में असिस्टैंट प्रोफैसर (ईएनटी) के पद पर पंकज चौहान और नाहन मैडीकल कालेज में असिस्टैंट प्रोफैसर (ईएनटी) के पद पर अविनव सरमेक उत्तीर्ण हुए।

इसके अलावा लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा व रिसर्च विभाग में असिस्टैंट प्रोफैसर के विभिन्न पदों को भरने के लिए आयोजित अन्य पर्सनैलिटी टैस्ट के परिणाम भी घोषित कर दिए हैं।

मैरिट के आधार पर परिणाम घोषित कर लोक सेवा आयोग ने विस्तृत परिणाम आयोग की वैबसाइट पर भी उपलब्ध करवा दिया है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश फाइनांस एंड अकाऊंट्स सर्विस की मुख्य परीक्षा के आधार पर 1 पद पर शेष लंबित परिणाम भी घोषित कर दिया गया है और इसकी सूचना वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...